हाई स्कूल बथुआ बुज़ुर्ग का स्थापना सन 1961 में हुआ | उस समय यह मध्य विद्यालय हुआ करता था | बाद में जा कर मध्य विद्यालय को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया और इस विद्यालय को हाई स्कूल बना दिया गया | आगे चल कर इस विद्यालय को +2 तक की मान्यता दे दी गयी | आज इस विद्यालय में कक्षा IX से XII तक की पढाई होती है | गांव में इस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खुल जाने से अब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए शहर के रुख नहीं करना पड़ता है |
इस विद्यालय का अपना स्टेडियम भी है | मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास के लिए इस विद्यालय में जिम की सुविधा भी उपलब्ध है | लाइब्रेरी के साथ साथ इस विद्यालय में संगीत और कंप्यूटर की शिक्षा भी दी जाती है | साल में एक बार इस विद्यालय के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर भी जाते हैं | बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए प्रोजेक्टर से चलचित्र भी दिखाया जाता है | इसके अलावा छात्रवृति , साइकल , पोशाक की राशी सरकार द्वारा सीधे बच्चों के खाते में भेज दिया जाता है |
इस विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी एक दूसरे से भावनात्मक तौर पर जुड़े रहते है | इस विद्यालय के शिक्षक बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करते हैं | इसी मेहनत का नतीजा है कि इस विद्यालय के बच्चों के मैट्रिक और इंटर का परिणाम हमेशा बढ़िया होता रहा है |
जिला मुख्यालय से यह विद्यालय 13 Km की दुरी पर अवस्थित है | समस्तीपुर ज़िले से मुसरीघरारी चौराहे को पार कर जंदाहा वाले रास्ते में मुसरीघरारी से 3 Km आगे बढ़ने पर बाई ओर डीहवारनी मंदिर आता है | मंदिर से बाएं मुड़ने पर इस विद्यालय तक पहुंचा जा सकता है | मुसरीघरारी से डीहवारनी मंदिर के लिए ऑटो चलता है |
विद्यालय को देखने के लिए नीचे दिए विडियो पर क्लिक करें :-
No comments:
Post a Comment